#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

आजाद समाज पार्टी नेता पर हमले का खुलासा, 2 गिरफ्तार, तमंचा और बाइक बरामद

आजाद समाज पार्टी नेता पर हमले का खुलासा, 2 गिरफ्तार, तमंचा और बाइक बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर थाना कोतवाली मंडी पुलिस ने आजाद समाज पार्टी के महानगर महामंत्री पर हुए जानलेवा हमले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने एक अवैध तमंचा (315 बोर), दो जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई बजाज पल्सर बाइक बरामद की है।

घटना का विवरण देते हुए पुलिस ने बताया कि बीते 20 अगस्त 2026 को आजाद कॉलोनी निवासी हाजी अल बख्श (पुत्र तनवीर) पर अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने जान से मारने की नियत से ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। पीड़ित की लिखित तहरीर पर थाना मंडी में बीएनएस की धारा 109(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान मामले में धारा 61(2) बीएनएस की बढ़ोतरी करते हुए दो आरोपियों—मौ0 अब्दुल्ला (निवासी निसार रोड रायावाला, थाना मंडी) और अरहम उर्फ टुर्रा (निवासी लुहानी सराय, थाना कुतुबशेर) के नाम प्रकाश में आए।

इसके बाद प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह के कुशल नेतृत्व में चेकिंग और गश्त के दौरान पुलिस टीम ने दोनों अभियुक्तों को दबोच लिया। अभियुक्तों के खिलाफ आर्म्स एक्ट (धारा 3/9/25) की बढ़ोतरी करते हुए घटना में प्रयुक्त बाइक (UK08BE9930) को एमवी एक्ट की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश कर रही है।

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह, उप-निरीक्षक गजेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल विपिन कुमार, हेड कांस्टेबल कपिल कुमार, कांस्टेबल अनिल कुमार और कांस्टेबल रवि कुमार (थाना कोतवाली मंडी, सहारनपुर)।

Related Articles

Back to top button