गंगोह में युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार….

गंगोह में युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार….
ब्यूरो रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर थाना गंगोह पुलिस ने युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 22 अगस्त को मृतका की मां ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि अभियुक्तों ने उसकी पुत्री को आत्महत्या के लिए उकसाया, जिसके बाद उसने आत्महत्या कर ली। साथ ही आरोपियों पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया था। मामले में थाना गंगोह पर मुकदमा अपराध संख्या 408/2026, धारा 108, 352 व 351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत गंगोह पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अभिषेक कुमार उर्फ कृष्ण कुमार निवासी ग्राम बिलासपुर को सहराजपुर मोड़ से तथा मोनू उर्फ अरुण निवासी ग्राम बिलासपुर को ततारपुर जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया है। कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक इन्द्रेश चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई।



