नागल पुलिस ने 12 घंटे में मोबाइल चोरी का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार…

नागल पुलिस ने 12 घंटे में मोबाइल चोरी का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार…
ब्यूरो रिपोर्ट –मो कलीम अंसारी
सहारनपुर थाना नागल पुलिस ने मोबाइल चोरी की घटना का महज 12 घंटे में खुलासा करते हुए पंजाब निवासी दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 मोबाइल फोन, 4 एटीएम कार्ड, एक अवैध चाकू और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार, 24 अगस्त को कस्बा नागल के मुख्य बाजार स्थित एक दुकान से आरोपी खुद को गूगल-पे का प्रतिनिधि बताकर दुकानदार को झांसे में लेकर मोबाइल चोरी कर ले गए थे। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम खजूरवाला जाने वाले रास्ते से गुरप्रीत सिंह निवासी मुंडिया, लुधियाना और गुलशन कुमार उर्फ आशू निवासी डाबा, लुधियाना को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे खुद को गूगल-पे का प्रतिनिधि बताकर दुकानदारों को झांसे में लेते थे और मौका मिलते ही मोबाइल व अन्य सामान चोरी कर फरार हो जाते थे। पुलिस के मुताबिक, चोरी किए गए मोबाइल से खाते में पैसे ट्रांसफर करने का प्रयास किया जा रहा था, तभी दोनों पकड़े गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 मोबाइल, विभिन्न बैंकों के 4 एटीएम कार्ड, एक अवैध चाकू और पैशन प्रो मोटरसाइकिल (नंबर BR 03X 1880) बरामद की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम यादव, उपनिरीक्षक नवीन जयन्त, हेड कांस्टेबल रणजीत सिंह तथा कांस्टेबल विशेष कुमार और विशाल बाबू शामिल रहे।



