सीएफओ प्रताप सिंह के नेतृत्व में फायर विभाग का तेज एक्शन

सीएफओ प्रताप सिंह के नेतृत्व में फायर विभाग का तेज एक्शन
आग की सूचना मिलते ही चंद मिनटों में घटनास्थल पर पहुंची टीम- ट्रक को सुरक्षित बचाया…
ब्यूरो रिपोर्ट – मो कलीम अंसारी,सहारनपुर
सहारनपुर थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम माहेश्वरी खुर्द में ट्रक में आग लगने की सूचना मिलते ही सीएफओ प्रताप सिंह के नेतृत्व में फायर विभाग पूरी तरह एक्टिव नजर आया- सूचना मिलते ही फायर स्टेशन बेहट रोड से वाटर बाउजर मय फायर यूनिट को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया- इसके साथ ही थाना मिर्जापुर से भी वाटर टेंडर मौके पर भेजा गया- घटनास्थल पर पहुंचने पर सामने आया कि ट्रक संख्या HR 47 H 5774 में लदे बटर पेपर में आग लगी हुई थी- स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फायर कर्मियों ने बिना समय गंवाए मोर्चा संभाला- टीम ने तत्काल होज पाइप फैलाकर पंपिंग शुरू की और फायर हुक की मदद से जल रहे बटर पेपर को कुरेद-कुरेदकर आग को पूरी तरह बुझाया- फायर विभाग की त्वरित, साहसिक और प्रभावी कार्रवाई ने बड़ा नुकसान होने से बचा लिया- समय रहते आग पर काबू पाने से ट्रक सुरक्षित बच गया और घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई- सीएफओ प्रताप सिंह के नेतृत्व में फायर विभाग की सक्रियता और तत्परता का यह उदाहरण साफ संदेश देता है कि आग की सूचना मिलते ही टीम बिना देरी किए घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव की कार्रवाई सुनिश्चित कर रही है- मौके पर स्थिति पूरी तरह सामान्य एवं नियंत्रण में है घटना आज सुबह की बतायी जा रही है!!





