#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपीलीभीतपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़

सोंधा गांव में बछड़े का शव मिलने से दहशत

ब्यूरो रिपोर्ट- वीर सिंह, पीलीभीत


सोंधा गांव में बछड़े का शव मिलने से दहशत

पुरनपुर /पीलीभीत – थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव सोंधा में उस समय सनसनी फैल गई जब ग्रामीणों ने सुबह एक बछड़े का क्षत-विक्षत शव देखा। आशंका जताई जा रही है कि बछड़े को शेर ने हमला कर मार डाला है। घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, सोंधा गांव में एक आवारा बछड़ा घूमा करता था, जो अक्सर गांव की गलियों में ही रहता था। आज सुबह करीब 5 बजे जब ग्रामीण सोकर उठे तो उन्होंने देखा कि गांव के ही *नीरज शर्मा की गली में बछड़ा मरा पड़ा है।*

बछड़े के शरीर पर बड़े जानवर के पंजों और दांतों से नोचे जाने के गहरे निशान मिले हैं। मौके पर खून बिखरा हुआ था। ग्रामीणों का दावा है कि यह हमला शेर ने ही किया है। बताया जा रहा है कि शेर देर रात गांव में घुस आया और बछड़े को घसीटकर गली में ले जाकर मार डाला।

गांव में दहशत का माहौल

घटना की खबर आग की तरह पूरे गांव में फैल गई। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। शेर के गांव में आने की खबर से लोगों में भारी डर है। ग्रामीणों ने अपने बच्चों को घरों से बाहर निकलने से रोक दिया है और पशुपालक अपने मवेशियों को लेकर चिंतित हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से आसपास के खेतों में शेर के देखे जाने की चर्चा थी, लेकिन अब बछड़े की मौत के बाद यह डर हकीकत में बदल गया है।

वन विभाग से लगाई गुहार

ग्रामीणों ने वन विभाग और जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द गांव में टीम भेजकर जांच की जाए और पिंजरा लगाकर शेर को पकड़ा जाए। साथ ही रात में गश्त बढ़ाई जाए ताकि कोई बड़ी अनहोनी न हो।

Related Articles

Back to top button