#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

फतेहपुर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने संभाली कमान, अपराधियों पर कसा शिकंजा

फतेहपुर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने संभाली कमान, अपराधियों पर कसा शिकंजा

ब्यूरो रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर। फतेहपुर थाने के नवनियुक्त थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने चार्ज संभालते ही अपराध एवं कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। उनके नेतृत्व में पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि शांति भंग करने के आरोप में पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने कहा कि अपराधियों के प्रति किसी भी तरह की नरमी नहीं बरती जाएगी और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए पुलिस पूरी गंभीरता से कार्य करेगी। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि अपराध करने वालों के लिए फतेहपुर थाना क्षेत्र में कोई जगह नहीं है। अपराधी या तो अपराध छोड़ दें, अन्यथा उन्हें कानून के तहत सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

नवनियुक्त थाना प्रभारी के इस सख्त रुख के बाद क्षेत्र में अपराधियों के बीच पुलिस कार्रवाई को लेकर हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान तेज कर दिया है।

Related Articles

Back to top button