जालौरदेश विदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

जालोर के उनडी गांव में धूमधाम से मनाई गई बायोसा बावसी की प्रथम बरसी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

📰 SvasJsNews | राजस्थान स्पेशल रिपोर्ट

जालोर के उनडी गांव में धूमधाम से मनाई गई बायोसा बावसी की प्रथम बरसी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

राजस्थान ब्यूरो समरथाराम सुंदेशा की विशेष रिपोर्ट

जालोर ज़िले के राजनगर क्षेत्र स्थित उनडी गांव में रविवार को बायोसा बावसी की प्रथम बरसी बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। आयोजन स्थल बायोसा मंदिर प्रांगण, बस स्टैंड उनडी पर सुबह से ही भक्तों का तांता लग गया।

कार्यक्रम की शुरुआत कलाकार प्रकाश राणावत की गणपति वंदना से हुई, जिसके बाद एक से बढ़कर एक भजनों ने समा बांध दिया। भजन संध्या में कलाकारों की प्रस्तुतियों ने ऐसा माहौल बनाया कि श्रद्धालु खुद को झूमने से रोक नहीं पाए। यहां तक कि स्टेट हाइवे से गुजरने वाले वाहन चालक भी रुककर इस अद्भुत आयोजन का आनंद लेने पहुंचे।

श्रद्धालुओं के लिए चाय, पानी, प्रसाद और सुबह के समय भोजन व नाश्ते की विशेष व्यवस्था की गई थी। आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए।


कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्रामीणों ने भामाशाह बनकर महत्वपूर्ण योगदान दिया। आयोजन में प्रमुख रूप से केशर सिंह, मिठाराम सुंदेशा, कालूसिंह राठोड़, सुजाराम लुहार, पारस भाई गहलोत और पारस लुहार सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सहयोग प्रदान किया।

पूरे कार्यक्रम में गांव की एकता, भक्ति और सांस्कृतिक समरसता की झलक देखने को मिली, जिससे बायोसा बावसी की प्रथम बरसी एक अविस्मरणीय अध्याय बन गई।

#BaiyosaBawsi #Jalore #RajasthanNews #SvasJsNews #BhajanSandhya #RajangarUndi #PrathamBarsi #समरसता_का_उत्सव #भक्ति_की_धारा

Related Articles

Back to top button