#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

घायलावस्था में गिरफ्तार, गौकशी करने के उपकरण बरामद

थाना मिर्जापुर पुलिस द्वारा में मुठभेड़ 01 शातिर गौकश/हिस्ट्रीशीटर घायलावस्था में गिरफ्तार, गौकशी करने के उपकरण बरामद

संवाददाता -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, के निर्देशन में गौकशी/चोरी/नकबजनी/छिनैती आदि आपराधिक घटनाओ की रोकथाम व वांछित/वारण्टी/शातिर गौकश अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार संघन चेकिंग की जा रही है। आज थाना प्रभारी मिर्जापुर सूबे सिंह मय पुलिस फोर्स के बुढी जमुना नदी के किनारे चेकिंग कर रहा थे । तभी खनन जोन की तरफ से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति आते दिखाई दिए, संदिग्ध प्रतीत होने पर रोकने का प्रयास किया गया नहीं रुके तथा पुलिस टीम पर जान से मारने के नियत से फायर करते हुए बुढी जमुना के किनारे झुंडों की तरफ भागे तथा कुछ दूर जाकर अपनी मोटरसाइकिल को छोड़कर झुंडों की आड़ लेकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फिर फायरिंग शुरू कर दी, पुलिस टीम द्वारा अपना बचाव करते हुए की गई जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हुआ जिसको गिरफ्तार किया गया  घायल गौकश की पहचान जावेद पुत्र रईस का निवासी गांव मोहम्मद माजरा रायपुर थाना मिर्जापुर के रूप में हुई । घायल बदमाश के कब्जे से 01 देशी तमंचा, 03 जिन्दा कारतूस, 01 खोखा कारतूस, 01 चोरी की स्पलेण्डर मोटरसाइकिल व गौकशी के उपकरण बरामद हुए । घायल अभियुक्त का साथी/बदमाश फायरिंग करता हुआ जंगलों की तरफ भाग गया । जिसकी तलाश हेतु लगातार काम्बिंग की जा रही है । गिरफ्तार गौकश थाना मिर्जापुर का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है तथा सक्रिय गौकश भी है जिसके विरूद्ध जनपद के थानों पर लगभग एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं घायल बदमाश को प्राथमिक उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है  गिरफ्तार/घायल गौकश के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Back to top button