पुलिस अधीक्षक ने अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

पुलिस अधीक्षक ने अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
यातायात नियमों के उल्लंघन पर होगी सख्त निगरानी, ओवरस्पीडिंग पर लगेगी लगाम
रायबरेली 28 जुलाई 2026
मंगलवार को पुलिस अधीक्षक रायबरेली रवि कुमार द्वारा पुलिस कार्यालय परिसर से अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहन को हरी झंडी दिखाकर यातायात व्यवस्था हेतु रवाना किया गया। हाईटेक इंटरसेप्टर वाहन स्पीड डिटेक्शन रडार, हाई रिजोल्यूशन कैमरा, एलईडी डिस्प्ले बोर्ड तथा अन्य अत्याधुनिक उपकरणों से लैस है।वाहन में स्थापित रडार प्रणाली चलते वाहनों की गति का सटीक मापन करती है तथा गति सीमा का उल्लंघन करने वाले वाहनों की पहचान कर लेती है। इसके अतिरिक्त इसमें लगे कैमरे लगभग 250 मीटर से 01 किलोमीटर तक की दूरी से वाहनों की नंबर प्लेट को कैप्चर करने में सक्षम हैं, जिससे ओवरस्पीडिंग करने वाले वाहनों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जा सकेगी। निर्धारित गयी सीमा का उल्लंघन पाए जाने पर ई चालान प्रणाली के माध्यम से नियमानुसार चालान की कार्यवाही भी की जाएगीं इस अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहन में ब्रीथ एनालाइजर भी लगाया गया है, जिसके माध्यम से वाहन चालकों की शराब पीकर वाहन चलाने की प्रभावी जांच की जा सकेगी। साथ ही यह वाहन रोंग साइड वाहन संचालन तथा अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी तकनीकी माध्यम से निगरानी रखते हुए नियमानुसार ई चालान एवं आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करेगा।




