#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

थाना मंडी पुलिस का बड़ा खुलासा 24 घंटे के भीतर चोरी की वारदातों आपको अंजाम देने वालों को किया गया बेनकाब (3)शातिर चोर गिरफ्तार, लाखों का चोरी का सामान बरामद

थाना मंडी पुलिस का बड़ा खुलासा 24 घंटे के भीतर चोरी की वारदातों आपको अंजाम देने वालों को किया गया बेनकाब (3)शातिर चोर गिरफ्तार, लाखों का चोरी का सामान बरामद



सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह के निर्देश पर थाना मंडी पुलिस ने चोरी की तीन वारदातों का सफल अनावरण करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। थाना मंडी प्रभारी निरीक्षक सतपाल भाटी के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने महज 24 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान तौसीफ, आबिद और सलमान के रूप में हुई है।इनके कब्जे से चोरी किए गए 03 एसी आउटडोर, एसी के कॉपर वायर, एक स्टेबलाइजर, एक इनवर्टर तथा एसी के पाइप व अन्य पार्ट्स बरामद किए गए हैं।चोरी की वारदात में प्रयुक्त ई-रिक्शा भी पुलिस ने कब्जे में लेकर सीज कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने थाना मंडी क्षेत्र में बिजली के स्टेबलाइजर, इनवर्टर, पंप और एसी आउटडोर चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दिया था।

Related Articles

Back to top button