#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़रायबरेली

20 लीटर कच्ची शराब व 200 किलो लहन बरामद, एक अभियोग पंजीकृत

20 लीटर कच्ची शराब व 200 किलो लहन बरामद, एक अभियोग पंजीकृत

रायबरेली:- 27 जुलाई 2026
          जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के आदेशानुसार जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत उप आबकारी आयुक्त, लखनऊ प्रभार के मार्गदर्शन तथा जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 प्रशांत कुमार ने हमराह स्टाफ के साथ विभिन्न स्थानों पर सघन दबिश की कार्रवाई की।
          इस क्रम में सदर तहसील के थाना भदोखर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम काबुलीन में अवैध कच्ची शराब निर्माण के अड्डों एवं संदिग्ध घरों पर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान कुल 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई तथा लगभग 200 किलोग्राम लहन बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। उक्त प्रकरण में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत 01 अभियोग पंजीकृत किया गया है।
           जिला प्रशासन एवं आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से इस प्रकार की प्रवर्तन कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button