गोला पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

गोला पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
ब्यूरो रिपोर्ट: तुषार शुक्ला
गोला,खीरी। अपराध एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गोला पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी गोला के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना गोला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सोमवार सुबह करीब 9:50 बजे कैला देवी तिराहा के पास से सुनील कुमार पुत्र श्यामकिशोर उर्फ किशोरी लाल, निवासी खोजियापुर, थाना गोला को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त थाना गोला पर पंजीकृत मु.अ.सं. 296/2026 में धारा 87/137(2) बीएनएस के तहत वांछित चल रहा था। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया।
गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक गोविन्द सिंह, कांस्टेबल चरनजीत सिंह एवं कांस्टेबल ओमकार सिंह शामिल रहे।



