#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़

UP Police SI/ASI 2023 के चयनित अभ्यर्थियों ने नियुक्ति पत्र जारी करने की उठाई मांग, सोशल मीडिया पर चला अभियान

ब्यूरो रिपोर्ट उत्तर प्रदेश

UP Police SI/ASI 2023 के चयनित अभ्यर्थियों ने नियुक्ति पत्र जारी करने की उठाई मांग, सोशल मीडिया पर चला अभियान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस उप निरीक्षक (गोपनीय), सहायक उप निरीक्षक (लिपिक) एवं संबंधित पदों की वर्ष 2023 भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों ने नियुक्ति पत्र जारी किए जाने की मांग को लेकर सोशल मीडिया मंच X (पूर्व में ट्विटर) पर अभियान तेज कर दिया है। अभ्यर्थियों का कहना है कि चयन प्रक्रिया एवं आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बावजूद उन्हें अब तक नियुक्ति पत्र प्राप्त नहीं हुआ है, जिससे वे लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर साझा किए जा रहे पोस्टों में अभ्यर्थी मुख्यमंत्री से विनम्र अपील कर रहे हैं कि उनकी जॉइनिंग प्रक्रिया को शीघ्र पूरा कराया जाए। उनका कहना है कि उन्होंने कठिन परिश्रम और निष्पक्ष चयन प्रक्रिया के माध्यम से सफलता प्राप्त की है तथा अब वे उत्तर प्रदेश पुलिस में शामिल होकर प्रदेश और देश की सेवा करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।अभ्यर्थियों का मानना है कि नियुक्ति पत्र जारी होने में हो रही देरी से हजारों युवाओं के भविष्य और उनके मनोबल पर प्रभाव पड़ रहा है। इसी कारण बड़ी संख्या में चयनित अभ्यर्थी सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी आवाज शासन तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल संबंधित विभाग की ओर से नियुक्ति पत्र जारी करने की तिथि को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है। ऐसे में चयनित अभ्यर्थियों को शासन के निर्णय का इंतजार है। अभ्यर्थियों ने उम्मीद जताई है कि सरकार उनकी मांग पर सकारात्मक विचार करते हुए शीघ्र नियुक्ति पत्र जारी करेगी, जिससे वे प्रदेश की कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने में अपनी सेवाएं दे सकें।

Related Articles

Back to top button