सहारनपुर झपटमारी कर भाग रहे दो बदमाशो की सदर बाजार पुलिस से मुठभेड़ मुठभेड़ के बाद झपटमार दो बदमाश गिरफ्तार

सहारनपुर झपटमारी कर भाग रहे दो बदमाशो की सदर बाजार पुलिस से मुठभेड़ मुठभेड़ के बाद झपटमार दो बदमाश गिरफ्तार
महिला का कुंडल बरामद जब यह सूचना महिला को मिली तो महिला ने पुलिस का धन्यवाद किया थाना सदर बाजार पुलिस
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र में महिला से कुंडल छीनने की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। दिल्ली रोड स्थित छिदबाना कट पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने स्कूटी सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने भागने के दौरान पुलिस पर फायरिंग कर दी।
पुलिस ने पीछा करते हुए न्यू आवास विकास तिराहे के पास दोनों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहित सैनी उर्फ छोटू और आयुष शर्मा के रूप में हुई है। इनके कब्जे से महिला से छीना गया सोने का कुंडल, एक तमंचा, कारतूस, चाकू, दो मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त स्कूटी बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी अकेली महिलाओं को निशाना बनाकर झपटमारी की घटनाओं को अंजाम देते थे। पूछताछ में आरोपियों ने 20 जुलाई को न्यू आवास विकास क्षेत्र में महिला के कान से कुंडल छीनने की घटना स्वीकार की है। दोनों के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।



