#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपुलिस विभागलखीमपुर खीरी

चोरी व नकबजनी का खुलासा, तीन शातिर चोर गिरफ्तार

चोरी व नकबजनी का खुलासा, तीन शातिर चोर गिरफ्तार

फरधान पुलिस ने जेवरात, पीतल के बर्तन व नकदी बरामद की


ब्यूरो रिपोर्टर- तुषार शुक्ला

लखीमपुर खीरी। पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फरधान पुलिस ने चोरी एवं नकबजनी की दो घटनाओं का सफल खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के छह सफेद धातु के आभूषण, सात पीतल के बर्तन तथा 450 रुपये नकद बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 15 जून 2026 एवं 18 जुलाई 2026 को थाना फरधान में दर्ज चोरी के मुकदमों के खुलासे के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयासरत थी। सोमवार को चेकिंग एवं रात्रि गश्त के दौरान पिपराकरमचंद तिराहे के पास से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान उनकी निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आदर्श पुत्र कालिका प्रसाद, समीर पुत्र राम सेवक तथा निर्मल पुत्र कौशल, निवासी ग्राम उजारगूम, थाना फरधान, जनपद लखीमपुर खीरी के रूप में हुई है।

बरामदगी के आधार पर दोनों मुकदमों में संबंधित धाराओं की बढ़ोत्तरी कर आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जुनैद खाँ, हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार पटेल, कांस्टेबल रिंकूपाल, कांस्टेबल राहुल कुमार एवं कांस्टेबल संजेश कुमार शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button