बच्चों के विवाद में बेटे ने पिता की ली जान, मर्चेंट नेवी कर्मी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बच्चों के विवाद में बेटे ने पिता की ली जान, मर्चेंट नेवी कर्मी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
ब्यूरो रिपोर्टर- तुषार शुक्ला
लखीमपुर खीरी। पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली सदर पुलिस ने पिता की चाकू मारकर हत्या करने वाले पुत्र को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, 15 जुलाई 2026 को कोतवाली सदर पुलिस ने हत्या के मुकदमे में वांछित अभियुक्त आकाश अवस्थी पुत्र राजीव कुमार अवस्थी, निवासी मोहल्ला हाथीपुर उत्तरी, थाना कोतवाली सदर, जनपद खीरी को ग्राम विशनूपुर जाने वाले सड़क मार्ग के मोड़ के पास स्थित गौटिहा बाबा के चबूतरे के नीचे से गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि 13 जुलाई 2026 को अभियुक्त आकाश अवस्थी ने अपने पिता *राजीव कुमार अवस्थी की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अदद आलाकत्ल चाकू भी बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया।
*गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह उपनिरीक्षक तेज सिंह उपनिरीक्षक अम्बेश्वर त्रिपाठी आरक्षी विपिन पुनिया एवं आरक्षी जा
गेन्द्र सिंह* शामिल रहे।



