#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर
एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम में लौह पुरुष सरदार पटेल को किया याद

‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम में लौह पुरुष सरदार पटेल को किया याद
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर में भारत-भारती उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन से हुई।
इस मौके पर वक्ताओं ने देश की 562 रियासतों के एकीकरण और अखंड भारत के निर्माण में सरदार पटेल के ऐतिहासिक योगदान को याद किया। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण के लिए सरदार पटेल के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक राजीव गुंबर, विधायक देवेन्द्र निम, पूर्व मंत्री सुरेश गंगवार, मेयर डॉ. अजय कुमार सिंह, और जिलाध्यक्ष अजीत राणा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।



