#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

सहारनपुर मे विटामिन ए सम्पूर्ण अभियान का भव्य उद्घाटन, 4.8 लाख बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य….

सहारनपुर मे विटामिन ए सम्पूर्ण अभियान का भव्य उद्घाटन, 4.8 लाख बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य….

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर ज़िलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने जिला महिला चिकित्सालय में फीता काटकर ‘विटामिन ए सम्पूर्ण अभियान-जून 2026’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई। जिलाधिकारी ने इसे “शिशु सुरक्षा कवच” बताते हुए सभी जनपदवासियों से बच्चों को यह खुराक और आई.एफ.ए. सिरप अवश्य देने की अपील की। उन्होंने टीकाकरण कर्मियों को पूरी निष्ठा से जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि 10 जून से शुरू हुआ यह अभियान एक माह तक चलेगा, जिसके तहत 4,82,860 बच्चों को आच्छादित किया जाएगा। बच्चों को एनीमिया से बचाने के लिए इस बार अभियान में आयरन फोलिक एसिड (आई.एफ.ए.) सिरप वितरण को भी जोड़ा गया है।

ज़िला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार ने जानकारी दी कि एएनएम, आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से हर बुधवार और शनिवार को टीकाकरण सत्रों पर यह खुराक दी जाएगी। विटामिन ए बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है और बाल मृत्यु दर में 20% तक कमी लाता है। उद्घाटन के दौरान स्वास्थ्य विभाग के तमाम वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button