#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

संगठन के नाम परिवर्तन की सूचना

संगठन के नाम परिवर्तन की सूचना

संपूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल होगा अब हमारे संगठन का नाम

संवाददाता – मो कलीम अंसारी

सहारनपुर जयवीर राणा जिला अध्यक्ष
जिला कार्यालय से प्रीत विहार से प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए जिला अध्यक्ष, जयवीर राणा ने बताया सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि व्यापारी हितों को और अधिक सशक्त व विस्तृत स्तर पर उठाने के उद्देश्य से *”पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल”* का नाम परिवर्तित करके अब “संपूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल” कर दिया गया है। यह निर्णय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में, प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग जी के नेतृत्व में सर्वसम्मति से लिया गया है। *नाम में बदलाव के साथ हमारा दायित्व और बढ़ गया है। अब हम केवल पश्चिमी उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि संपूर्ण प्रदेश के व्यापारियों, उद्यमियों व दुकानदारों की आवाज़ को बुलंदी से उठाएंगे*।
संगठन के मूल सिद्धांत – व्यापारी एकता, व्यापार सुरक्षा व व्यापार सम्मान – यथावत रहेंगे। जिला, नगर व ब्लॉक स्तर की सभी इकाइयां पूर्व की भांति कार्य करती रहेंगी। समस्त व्यापारी भाइयों से अनुरोध है कि भविष्य में सभी पत्राचार, कार्यक्रम व बैनर-पोस्टर पर नए नाम *”संपूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल”* का ही प्रयोग करें।

Related Articles

Back to top button