उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने सदर थाना प्रभारी निरीक्षक से की शिष्टाचार भेंट; सुरक्षा, अतिक्रमण और यातायात व्यवस्था पर हुई चर्चा

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने सदर थाना प्रभारी निरीक्षक से की शिष्टाचार भेंट; सुरक्षा, अतिक्रमण और यातायात व्यवस्था पर हुई चर्चा
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल महानगर अध्यक्ष श्री विवेक मनोचा जी और महानगर वरिष्ठ महामंत्री स सुरेंद्र मोहन सिंह चावला जी के नेतृत्व में सदर थाना प्रभारी निरीक्षक श्री चंद्रसेन सैनी जी से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट करने पहुंचा।
इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं, विशेष रूप से बढ़ते अतिक्रमण, यातायात व्यवस्था और व्यापारियों की सुरक्षा जैसे गंभीर विषयों पर विस्तार से चर्चा की। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने थाना निरीक्षक का ध्यान स्थानीय व्यापारियों को आ रही कठिनाइयों की ओर आकर्षित किया और उन्हें शीघ्र समाधान करने का आग्रह किया।
थाना निरीक्षक श्री चंद्र सिंह सैनी ने व्यापार मंडल की समस्याओं को गंभीरता से सुना और व्यापारियों को हर संभव सहयोग का आश्वासन देते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने का भरोसा दिलाया।
इस बैठक में प्रमुख रूप से निम्नलिखित पदाधिकारी उपस्थित रहे:
महानगर कोषाध्यक्ष: सुधीर मिगलानी
प्रदेश अध्यक्ष (आईटी मंच): राजीव मदान
प्रदेश संगठन मंत्री: अशोक छाबड़ा और राम राजीव सिंघल
महानगर संयोजक: राजकुमार विज
महानगर उपाध्यक्ष नीरज जैन
युवा व्यापार मंडल: चेयरमैन दीपक खेड़ा, महामंत्री कुबेर नरूला, कोषाध्यक्ष विनीत चौहान
अन्य वरिष्ठ सदस्य: गौतम शंकर, गुलशन अनेजा देवेंद्र सिंह चड्ढा आदि।



