#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

सहारनपुर थाना कुतुबशेर क्षेत्र में दुस्साहस की हदें पार, घर में घुसकर युवक के अपहरण का प्रयास, विरोध करने पर बहन से अश्लीलता

सहारनपुर थाना कुतुबशेर क्षेत्र में दुस्साहस की हदें पार, घर में घुसकर युवक के अपहरण का प्रयास, विरोध करने पर बहन से अश्लीलता

योगीराज में ‘टॉप-10’ अपराधी के बुलंद हौसले: कुतुबशेर के ढोलीखाल में आधी रात को तांडव

दरवाजा तोड़कर घर में घुसे बदमाश, युवक को लहूलुहान कर घसीटा; बचाने आई बहन से की धक्का-मुक्की

चार बेटियों की मां ने लगाई जिले के कप्तान से गुहार— “साहब! मुमताज और उसके साथियों से है जान का खतरा

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर उत्तर प्रदेश में अपराधियों और माफियाओं पर कड़े शिकंजे के दावों के बीच सहारनपुर से एक बेहद सनसनीखेज और कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली वारदात सामने आई है। थाना कुतुबशेर क्षेत्र के मोहल्ला ढोलीखाल में बीती मध्य रात्रि को बदमाशों ने दुस्साहस की सारी हदें पार कर दीं। रात के अंधेरे में एक घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे हमलावरों ने न सिर्फ एक युवक को बेरहमी से पीटा, बल्कि उसे अगवा करने की भी कोशिश की। बीच-बचाव करने आई युवक की बहन के साथ भी बदमाशों ने अश्लीलता और धक्का-मुक्की की। इस खौफनाक वारदात के बाद पीड़ित परिवार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) सहारनपुर के दफ्तर पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।
मोहल्ला ढोलीखाल निवासी अदीबा ने एसएसपी को सौंपे लिखित प्रार्थना पत्र में बताया कि 20 और 21 मई की दरमियानी रात को कुछ बदमाश उनके घर का दरवाजा तोड़कर जबरन अंदर घुस आए। पीड़िता के मुताबिक, हमलावरों में इलाके का कुख्यात और थाने का ‘टॉप-10’ बदमाश मुमताज, उसका भतीजा अनहर, मुमताज का बेटा और एक अन्य युवक शामिल था, जिसे इलाके में लोग ‘कैफ कैम्पा’ के नाम से जानते हैं।
पीड़िता अदीबा का आरोप है कि घर में दाखिल होते ही इन बदमाशों ने उनके भाई ओसामा पर जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने ओसामा को बुरी तरह पीटकर लहूलुहान कर दिया और उसे जबरन घसीटते हुए घर से बाहर ले जाने (अपहरण करने) लगे। जब बहन अदीबा ने अपने भाई की जान बचाने का प्रयास किया और बदमाशों का विरोध किया, तो आरोपियों ने उनके साथ सरेआम अश्लीलता की और उन्हें जोर से धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया।
आधी रात को घर के भीतर मचे कोहराम और चीख-पुकार को सुनकर आसपास के पड़ोसी जाग गए। शोर-शराबा सुनकर मौके पर जीशान, शहजाद और बिलाल (चाट वाले) सहित कई अन्य स्थानीय लोग और महिलाएं दौड़कर पहुँचे। मोहल्लेवासियों को आता देख और खुद को घिरता पाकर बदमाश पीड़ित के भाई को वहीं छोड़ कर, जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। इस पूरी वारदात को कई स्थानीय लोगों ने अपनी आँखों से देखा।
घटना के बाद से पीड़ित परिवार बेहद डरे और सहमे हुए माहौल में जीने को मजबूर है। पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी चार बेटियां हैं और इस घटना के बाद से उन्हें व उनके पूरे परिवार को मुमताज़ और उसके साथियों से जान का गंभीर खतरा बना हुआ है। महिला के अनुसार, मुमताज़ थाना कुतुबशेर का ‘टॉप-10’ बदमाश और हिस्ट्रीशीटर है।
पीड़िता अदीबा ने जिले के कप्तान (SSP) को शिकायती पत्र सौंपकर मुमताज, अजहर और कैफ कैम्पा सहित अन्य हमलावरों के खिलाफ तुरंत संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करने और आरोपियों को जल्द से जल्द जेल भेजने की मांग की है।
**बड़ा सवाल*
योगीराज में एक हिस्ट्रीशीटर और टॉप-10 अपराधी के हौसले इतने बुलंद कैसे हैं कि वह आधी रात को किसी के घर का दरवाजा तोड़कर अपहरण की वारदात को अंजाम देने की कोशिश करे? अब देखना यह होगा कि सहारनपुर पुलिस प्रशासन इस दबंगई पर क्या और कितनी रिस्पॉन्सिव कार्रवाई करता है!

Related Articles

Back to top button