#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

CEIR पोर्टल की मदद से बरामद किए 1 करोड़ के 310 मोबाइल फोन….

CEIR पोर्टल की मदद से बरामद किए 1 करोड़ के 310 मोबाइल फोन….

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर जनपद पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह के निर्देशन में एक बड़ी सफलता हासिल की है। दूरसंचार विभाग (भारत सरकार) द्वारा विकसित CEIR पोर्टल का प्रभावी उपयोग करते हुए सर्विलांस सेल और थाना टीमों ने विभिन्न तिथियों में गुम हुए 310 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए हैं। बरामद किए गए इन स्मार्टफोन्स की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस बड़ी कार्रवाई को सफल बनाने के लिए एसपी सिटी व्योम बिंदल और एसपी ग्रामीण मयंक पाठक के पर्यवेक्षण में, एएसपी/सीओ क्राइम मनोज कुमार यादव व सर्विलांस प्रभारी के नेतृत्व में विशेष टीमों का गठन किया गया था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी थानों पर प्राप्त गुमशुदगी की शिकायतों को CEIR पोर्टल पर अपलोड किया और सर्विलांस की मदद से इन्हें ट्रैक किया।

बरामद फोन में सैमसंग (67), ओप्पो (56), विवो (55), रेडमी (32), रियलमी (30) के अलावा आईफोन, वनप्लस और नथिंग जैसी नामचीन कंपनियों के हैंडसेट शामिल हैं। अपना खोया हुआ कीमती मोबाइल वापस पाकर नागरिकों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने सहारनपुर पुलिस का सहृदय आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button