#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

प्रतिभाओं का सम्मान समाज का मान बढ़ाने का कार्य : मंत्री अनिल कुमार…

प्रतिभाओं का सम्मान समाज का मान बढ़ाने का कार्य : मंत्री अनिल कुमार…

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर उत्तर प्रदेश के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग की प्रतिभा को प्रोत्साहित करना उनके मान-सम्मान को बढ़ाने के समान है। वह आज दिल्ली रोड स्थित एक होटल के सभागार में एक प्रतिष्ठित समाचार पत्र द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि समाज के चौथे स्तंभ मीडिया द्वारा प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाना अपने आप में गौरवमयी पल है। ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है तथा अन्य लोगों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भी विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को निरंतर प्रोत्साहित कर रही है, ताकि वे समाज के लिए प्रेरणास्रोत बन सकें। कार्यक्रम में चिकित्सा, समाजसेवा, व्यापार, उद्योग एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़ी प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर चौधरी धीर सिंह, शाहजहां खान, भूषण चौहान, शिव कुमार गुर्जर, ठाकुर प्रमोद सिंह, विक्रांत शर्मा, प्रधान मेहरबान शर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button