ईद उल अज़हा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट

ईद उल अज़हा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
सीओ अभितेष सिंह ने खानकाह चौकी पर गणमान्य लोगों संग की बैठक, जन सहयोग की अपील
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर देवबंद आगामी ईद उल अज़हा के त्यौहार को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर सीओ अभितेष सिंह ने खानकाह चौकी पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों, धर्मगुरुओं व समाजसेवियों के साथ बैठक आयोजित की। बैठक में त्योहार के दौरान आपसी भाईचारा, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। इस दौरान थाना प्रभारी रोजन्त त्यागी ने कहा कि त्योहार को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। संवेदनशील स्थानों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी तथा सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार के खुरापाती अथवा माहौल खराब करने वाले तत्वों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। खानकाह चौकी प्रभारी संदीप अध्याना ने कहा कि पुलिस और जनता के आपसी सहयोग से ही बेहतर सुरक्षा व्यवस्था कायम की जा सकती है। उन्होंने सभी से शांति एवं सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की।
बैठक में मौजूद लोगों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया और क्षेत्र में अमन-चैन बनाए रखने का संकल्प लिया। इस दौरान शान्ति सुरक्षा समिति के सयोजक सलीम कुरैशी, अध्यक्ष अंसार मसूदी,सभासद सय्यद हारिश, नज़म कुरैशी, फिरोज गौड़, इरम उस्मानी, हाज़ी खलील खान, रिजवान अंसारी,सुलेमान फारूखी, नजम उस्मानी, सभासद इक़बाल अंसारी, सपा नेता राव साजिद,साइम सिद्दीकी सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे!



