वार्ड 63 में विकास कार्यों की लगी रफ्तार,तीन वर्षों में कराए गए करोड़ों के कार्य पार्षद शाह गुल गुलजेब खान

वार्ड 63 में विकास कार्यों की लगी रफ्तार,तीन वर्षों में कराए गए करोड़ों के कार्य पार्षद शाह गुल गुलजेब खान
उन्होंने कहा पिछले पार्षद ने केवल झूठे वादे किये है
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर नगर निगम के वार्ड 63 में विकास कार्य तेजी से जारी हैं। एक बैठक के दौरान वार्ड पार्षद शाह गुल गुलजेब खान ने कहा कि उनके तीन वर्षों का कार्यकाल 3 साल बेमिसाल साबित हुआ है। उन्होंने बताया कि वार्ड में चारों ओर विकास कार्य कराए जा रहे हैं और जिन कार्यों को पूर्व में पूरा नहीं किया गया,उन्हें पिछले तीन वर्षों में प्राथमिकता के आधार पर कराया गया है। पार्षद शाह गुल गुलजेब खान ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक वार्ड में लगभग 5 करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए जा चुके हैं। क्षेत्र में पानी की समस्या को दूर करने के लिए। नए पंप लगवाए गए हैं,वहीं वर्षों से गंदगी और उपेक्षा का शिकार रहे जोहड़ों और तालाबों का सौंदर्यीकरण भी कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जो कार्य पिछले पार्षद ने नहीं किये केवल उन्होंने जनता को आश्वासन तक सीमित रखा, झूठे वादों से केवल जनता को छला था, लेकिन वह सभी कार्य हमने कर दिखाये, वार्ड में जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण नालों का निर्माण कराया गया है। इंदिरा चौक नाला और गोटे शाह नाला बनवाया जा चुका है,जबकि मैसूर पैलेस क्षेत्र का नाला भी जल्द बनवाया जाएगा। इसके अलावा हक्कम शाह कॉलोनी में भी दो नए नालों का निर्माण प्रस्तावित है। पार्षद ने कहा कि वर्तमान में वार्ड की विभिन्न गलियों में निर्माण कार्य तेजी से चल रहे हैं, ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर सड़क और सफाई व्यवस्था मिल सके। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य वार्ड 63 को विकास और सुविधाओं के मामले में एक आदर्श वार्ड बनाना है।



