थाना मण्डी पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वाला 01 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार कब्जे से 158 ग्राम अवैध चरस बरामद

थाना मण्डी पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वाला 01 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार कब्जे से 158 ग्राम अवैध चरस बरामद
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर पुलिस उपमहानिरीक्षक, परिक्षेत्र,अभिषेक सिंह द्वारा परिक्षेत्र सहारनपुर में मादक पदार्थों/नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंन्धित दवाओं की तस्करी,बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए ठोस एवं समन्वित कार्यवाही हेतू परिक्षेत्र सहारनपुर के तीनो जनपदो में “ऑपरेशन सवेरा” “नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान चलाया जा रहा है । अभियान के अनुपालन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन सिंह के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर व्योम बिन्दल एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम नगर के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक सतपाल सिंह भाटी के कुशल नेतृत्व में थाना मण्डी पुलिस टीम के साथ उप निरीक्षक प्रेमपाल के द्वारा चैकिंग के दौरान एक नशा तस्कर अब्दुल्ला पुत्र मंसूर को मण्डी परिसर में कूडे के ढेर के पास खण्डहर भवन के पास से गिरफ्तार किया गया
बरामदगी के आधार पर नशातस्कर के खिलाफ थाना मण्डी पर एनडीपीसीएस एक्ट में मुकदमा किया गया अब्दुल्ला का मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के संबंध में FORWARD AND BACKWARD लिंको की जाँच की जा रही है गिरफ्तार नशातस्कर के विरुद्ध एन डी पी एस में मुकदमा दर्ज कर समय से माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा रहा है
गिरफ्तार नशातस्कर
अब्दुल्ला पुत्र मंसूर निवासी साबरी का बाग गली न0 05 बाग बाला मदरसा थाना मण्डी से 158 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी मंडी समिति उ0नि0 प्रेमपाल सिंह थाना मंडी उ0नि0 आकाश कुमार है0का0 यौगेन्द्र कुमार का0 तरूण शामिल रहे।



