सपा नेता इसरार चौधरी के परिवार में खुशी की लहर, बेटी डॉ. इलमा मलिक बनीं MBBS डॉक्टर

सपा नेता इसरार चौधरी के परिवार में खुशी की लहर, बेटी डॉ. इलमा मलिक बनीं MBBS डॉक्टर
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर से एक गर्व भरी खबर सामने आई है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव इसरार चौधरी के परिवार में उस समय खुशी की लहर दौड़ गई, जब उनकी पुत्री इलमा मलिक ने कड़ी मेहनत और लगन के बल पर एमबीबीएस की परीक्षा उत्तीर्ण कर डॉक्टर बनने का सपना साकार कर लिया।
गरीब परिवार में जन्मी डॉ. इलमा मलिक ने अपनी शुरुआती शिक्षा सेंट थॉमस एकेडमी से प्राप्त की, जहां उन्होंने इंटरमीडिएट में टॉप कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इसके बाद उन्होंने NEET जैसी कठिन परीक्षा को भी सफलता पूर्वक उत्तीर्ण किया और अब एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर परिवार और समाज का नाम रोशन किया है।
डॉ. इलमा मलिक की इस उपलब्धि के साथ उन्होंने अपने मरहूम दादा हाजी इरशाद अहमद और नाना हाजी अली हसन का सपना भी पूरा कर दिया। उनकी सफलता से न सिर्फ परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
उल्लेखनीय है कि सहारनपुर में शाबर के खानदान की वह पहली लड़की हैं, जिन्होंने NEET परीक्षा पास कर एमबीबीएस की डिग्री हासिल की है। उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणा बनकर उभरी है।
परिवार के लोगों और शुभचिंतकों ने डॉ. इलमा मलिक को इस सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।



