#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

आयरा गुप्ता नें राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता मे स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का नाम किया रोशन

आयरा गुप्ता नें राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता मे स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का नाम किया रोशन

लालगंज, रायबरेली। नगर के डाo रिज़वी मेमोरियल पब्लिक स्कूल की कक्षा एक की छात्रा आयरा गुप्ता नें राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता मे स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया!
     लखनऊ के जवाहर लाल नेहरू युवा केंद्र हुसैनाबाद मे 9 व 10 मई को लखनऊ ताइक्वांडो  एकेडमी द्वारा आयोजित प्रथम ओपन स्टेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता मे कक्षा एक की छात्रा आयरा गुप्ता नें अपनी जोरदार फाइट का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर अपना कब्ज़ा जमाया! विद्यालय मे सभी अध्यपको नें खिलाडी को बधाई देते हुए गिफ्ट और ट्राफी देते हुए सम्मानित किया! ताइक्वांडो की कोच डिम्पी तिवारी नें बताया आयरा बहुत ही होनहार खिलाडी हैं हमें उम्मीद हैं आगे चलकर यह एक दिन अपने प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगी!
इस मौकेपर प्रबंधक अताउर रहमान, प्रधानाचार्य पुष्पेंद्र कुमार, मोहम्मद अनीस, राजू, नशरा रहमान, सोनी बेगम, मंताशा, नेहा यादव, रिया, संध्या दीक्षित,साधना सोनकर, रजनी, दीपिका, निधि, आदि लोग मौजूद रहें!

Related Articles

Back to top button