नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन…

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन…
सांसद इमरान मसूद के आवास के बाहर धरना, कांग्रेस-सपा पर महिलाओं की अनदेखी का आरोप…
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर भाजपा हाईकमान के निर्देश पर नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में चलाए जा रहे धरना-प्रदर्शन अभियान के तहत मंगलवार को दूसरे दिन देवबंद विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं ने कांग्रेस सांसद Imran Masood के अंबाला रोड स्थित मेघछप्पर आवास के बाहर प्रदर्शन कर धरना दिया। भाजपा महिला मोर्चा के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने सांसद आवास का घेराव करते हुए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के खिलाफ नारेबाजी की तथा महिलाओं को पर्याप्त भागीदारी न देने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लागू करने की मांग उठाई। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रक्षा नामदेव ने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी हमेशा महिलाओं की हिस्सेदारी का विरोध करती रही हैं, जबकि भाजपा महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के लिए लगातार कार्य कर रही है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष रुचि यादव ने कहा कि देश की महिलाएं भाजपा के साथ हैं और आने वाले चुनावों में इसका जवाब देंगी। जिला मंत्री सारिका वालिया, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रेनू कंबोज तथा जिला महामंत्री उषा उपाध्याय ने भी महिलाओं के अधिकारों और नारी शक्ति वंदन अधिनियम के महत्व पर अपने विचार रखे। प्रदर्शन में किरण देवी, कांता त्यागी, स्नेहा टंडन, सभासद मंजू शर्मा, मंडल अध्यक्ष रेखा देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री डॉ. पवन सवाई, विपिन चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी सन्नीदेव चौधरी, संदीप कुमार एवं मंगेश कुमार भी मौजूद रहे।



