#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

महिला से अभद्रता के आरोप में लेखपाल व कानूनगो पर कार्रवाई की मांग…

महिला से अभद्रता के आरोप में लेखपाल व कानूनगो पर कार्रवाई की मांग…

भारतीय कश्यप सेवा संगठन का जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन…

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर महिला से अभद्रता करने वाले लेखपाल और कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर आजभारतीय कश्यप सेना-संगठन ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया। आज संगठन के पदाधिकारी कश्यप समाज के लोगों के साथ जिला मुख्यालय पहुंचे और रामपुर मनिहारान तहसील के लेखपाल एवं कानून को पर महिला से है भद्र व्यवहार है तथा गाली गलौज करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासनिक अधिकारी को देते हुए बताया कि ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि 17 अप्रैल 2026 को ग्राम मिर्जापुर में हल्का लेखपाल बीर सैन सैनी एवं कानूनगो रामपाल द्वारा महिला के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। पीड़िता का कहना है कि मामले की शिकायत उपजिलाधिकारी, जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, थाना बड़गांव तथा जनसुनवाई पोर्टल पर भी की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि दोनों अधिकारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर विभागीय जांच कराई जाए तथा जांच पूरी होने तक उन्हें निलंबित किया जाए। साथ ही महिला सम्मान की रक्षा करते हुए दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की अपील की गई है। भारतीय कश्यप सेना-संगठन की ओर से भी मामले में प्रशासन से शीघ्र न्याय दिलाने की मांग की गई है।

Related Articles

Back to top button