#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर
संदिग्ध परिस्थितियों में कार में लगी आग, देहरादून की तरफ से मुजफ्फरनगर जा रही थी कार…

संदिग्ध परिस्थितियों में कार में लगी आग, देहरादून की तरफ से मुजफ्फरनगर जा रही थी कार…
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर बड़कलां पुलिस चेक पोस्ट के समीप… हुंडई की चलती हुई इओन कार में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग लग जाने के बाद कार सवार तो सुरक्षित बच गए लेकिन सड़क पर एक साइड में खड़ी हुई कार करीब आधा घंटे तक जलती रही। बाद में सूचना मिलते ही फतेहपुर थाना पुलिस फायर ब्रिगेड की गाड़ी को साथ लेकर मौके पर पहुंची और कार के उपर पानी डालकर बड़ी मुकसत के साथ आग पर काबू पाया गया।



