बच्चों ने कविताओं और कार्ड्स के जरिए जताया माँ के प्रति प्यार

बच्चों ने कविताओं और कार्ड्स के जरिए जताया माँ के प्रति प्यार
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर मण्डी समिति रोड़ पर पाईन हिल्स एकेडमी में ‘मदर्स डे’ का पर्व बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मुख्य अतिथियों के विचार डॉ. खालिद एडवोकेट/ने माँ की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा माँ केवल जन्म देने वाली ही नहीं,बल्कि हमारी पहली गुरु बच्चो के लिए मुकम्मल एक यूनिवर्सिटी होती है। आदर्श भी होती है। एक बच्चा अपने जीवन में जो भी सीखता है,उसकी नींव माँ ही रखती है। उनके बलिदानों का ऋण हम पूरी उम्र सेवा करके भी नहीं उतार सकते। विद्यालय के प्रिंसिपल सैयद मोहम्मद समीर ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि हर माँ का सपना होता है कि उसकी संतान जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करे। वहीं, प्रेसिडेंट सऊद ख़ान ने अपने संबोधन में कहा कि दुनिया में माँ से बड़ा कोई शुभचिंतक नहीं है, इसलिए हमें सदैव उनका सम्मान करना चाहिए और उनकी बातों का अनुसरण करना चाहिए इस अवसर पर बच्चों के बीच ग्रीटिंग कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें छात्रों ने अपनी रचनात्मकता से बेहद सुंदर और आकर्षक कार्ड्स बनाए। इसके साथ ही छात्रों ने भावपूर्ण कविताओं का पाठ किया मधुर गीतों के माध्यम से अपनी भावनाओं को व्यक्त किया सभी शिक्षकों और अतिथियों ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना की और उनका उत्साहवर्धन किया।



