न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया मदर्स डे का समारोह

न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया मदर्स डे का समारोह
रायबरेली। न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, त्रिपुला में मदर्स डे बड़े उत्साह, स्नेह एवं सांस्कृतिक उल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर को आकर्षक सजावट, एवं “हैप्पी मदर्स डे” के संदेशों से सजाया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से मां के प्रति प्रेम, सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की। विद्यार्थियों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए मां के महत्व को दर्शाया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने कहा कि मां केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं, बल्कि बच्चों की पहली गुरु भी होती हैं। मां के त्याग, स्नेह और संस्कारों से ही बच्चों का भविष्य उज्ज्वल बनता है। बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से यह संदेश दिया कि माता-पिता का सम्मान करना प्रत्येक संतान का प्रथम कर्तव्य है।
प्रधानाचार्य शिवलखन प्रजापति ने कहा कि मां का स्थान संसार में सर्वोच्च होता है, एक मां अपने बच्चों के जीवन में प्रेम, संस्कार, अनुशासन एवं प्रेरणा का संचार करती है। उन्होंने विद्यार्थियों में पारिवारिक मूल्यों एवं संवेदनशीलता को मजबूत करते हुए कहा कि उन्हें सदैव अपने माता-पिता का आदर करना चाहिए तथा उनके सपनों को पूरा करने के लिए मेहनत एवं ईमानदारी के साथ आगे बढ़ना चाहिए।
कार्यक्रम में मो. फैजान खान, शिवकरन पाल, संचिता त्रिवेदी, प्रशांत पांडेय, शाहीन खान, शुभी सिंह, गिरीश श्रीवास्तव सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।



