#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

बंगाल चुनाव में लोकतंत्र की चोरी हुई : इमरान मसूद

बंगाल चुनाव में लोकतंत्र की चोरी हुई : इमरान मसूद

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर सांसद इमरान मसूद ने पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय सुरक्षा बलों के सहारे लोकतंत्र की चोरी की गई है। उन्होंने विपक्षी दलों से आह्वान किया कि यदि अब भी वे इन चुनावों से सबक लेकर एकजुट होकर नहीं लड़े, तो भविष्य में भी ऐसे ही परिणाम सामने आएंगे। सांसद इमरान मसूद अपने आवास पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस द्वारा संगठन सृजन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी पर विशेष जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल चुनाव में सरकारी संस्थाओं का दुरुपयोग किया गया, जिसका कांग्रेस पुरजोर विरोध करेगी। उनका कहना था कि विपक्ष को बंगाल चुनाव के परिणामों से सीख लेकर आगामी चुनावों की रणनीति बनानी होगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि देश में इस समय नफरत का माहौल बनाया जा रहा है, जबकि सरकार रोजगार, महंगाई, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे अहम मुद्दों पर कोई चर्चा नहीं कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा चुनाव परिणामों के विरोध के सवाल पर उन्होंने कहा कि जब जनादेश भाजपा के पक्ष में जा चुका है, तो विरोध करना स्वाभाविक नहीं कहा जा सकता। वहीं, सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के संबंध में पूछे गए सवाल पर इमरान मसूद ने कहा कि चुनाव बड़े दिल और साफ नीयत के साथ लड़ना चाहिए।

Related Articles

Back to top button