#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

पीएनबी सहारनपुर मंडल ने माटकी में लगाया मेगा कृषि आउटरीच कैंप, ग्राहकों को बांटे ऋण स्वीकृति पत्र…

पीएनबी सहारनपुर मंडल ने माटकी में लगाया मेगा कृषि आउटरीच कैंप, ग्राहकों को बांटे ऋण स्वीकृति पत्र…

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर पंजाब नेशनल बैंक मंडल कार्यालय सहारनपुर ने शुक्रवार को पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) माटकी, झरोली में मेगा कृषि आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया। कैंप में ग्राहकों को मौके पर ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए गए।कार्यक्रम का उद्घाटन अंचल कार्यालय से आए सहायक महाप्रबंधक अपूर्व जैन ने किया। उन्होंने कहा कि स्वरोजगार, स्टार्टअप, महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास के हर क्षेत्र में पीएनबी ग्राहकों के साथ खड़ा है।मंडल प्रमुख सौरभ मलिक ने कहा कि कृषि क्षेत्र भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। यह रोजगार सृजन, स्थानीय उद्यमिता और औद्योगिक विकास में अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने पीएनबी जीएसटी एक्सप्रेस, पीएनबी ट्रेड ग्रोथ, पीएमईजीपी योजना, डिजी एमएसएमई ऋण, कार्यशील पूंजी, उपकरण अधिग्रहण के लिए प्रतिस्पर्धी ब्याज दरों और सरलीकृत प्रक्रिया की जानकारी दी।अग्रणी बैंक मुख्य प्रबंधक नवनीत शर्मा ने किसान हित की सरकारी योजनाओं और स्वरोजगार के बिंदुओं पर चर्चा की। आरसेटी निदेशक दीपक कुमार ने निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी दी और प्रशिक्षण के बाद ऋण योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में मंडल कार्यालय के मुख्य प्रबंधक, विभिन्न शाखाओं के शाखा प्रमुख, एफएलसी शान हुसैन समेत अन्य गणमान्य मौजूद रहे। 200 से अधिक ग्राहकों ने सहभागिता की।समापन पर मुख्य प्रबंधक अरुण कुमार चौबे ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन संकाय सदस्य अमित कुमार चौबे ने किया।

Related Articles

Back to top button