7 मई को देवबंद आ सकते हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, तैयारियां तेज

7 मई को देवबंद आ सकते हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, तैयारियां तेज
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित दौरे को लेकर जनपद में हलचल तेज हो गई है। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री 7 मई को कस्बा देवबंद पहुंच सकते हैं, जहां वे एक जनसभा को संबोधित करेंगे। हालांकि अभी तक इस कार्यक्रम की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभागों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं देवबंद में प्रस्तावित जनसभा के लिए कार्यक्रम स्थल का चयन कर लिया गया है और वहां व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। मंच, सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन को लेकर अधिकारियों द्वारा लगातार समीक्षा की जा रही है। मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और किसी भी तरह की कमी न रहे, इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। स्थानीय स्तर पर भी जनसभा को लेकर उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। फिलहाल सभी की निगाहें आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं।



