#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

नकुड़ तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस

नकुड़ तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस

लापरवाही पर लेखपाल निलंबित,  राजस्व निरीक्षक पर कार्रवाई के निर्देश…

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान की अध्यक्षता में तहसील नकुड़ में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनसमस्याओं के निस्तारण को लेकर सख्त रुख अपनाया गया। कार्यक्रम के दौरान प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विभाग समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित करें। समाधान दिवस में राजस्व, पूर्ति, विद्युत, पुलिस, समाज कल्याण, नलकूप और विकास विभाग से संबंधित कुल 47 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 5 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इसी दौरान एक शिकायत में भूमि पैमाइश और कब्जा दिलाने में लापरवाही सामने आने पर जिलाधिकारी ने कड़ा एक्शन लिया।जांच में मामला लेखपाल स्तर पर लंबित पाए जाने पर लेखपाल संदीप कुमार (क्षेत्र फतेहपुर जट्ट, तहसील नकुड़) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया और राजस्व निरीक्षक कार्यालय से संबद्ध किया गया। साथ ही राजस्व निरीक्षक बाबूराम के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि शिकायत निस्तारण में संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण अपनाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप निर्धारित समयसीमा में शिकायतों का निस्तारण किया जाए और लाभार्थी को संतुष्टि मिलना भी सुनिश्चित हो। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने भी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण किया जाए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार, उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र कुमार, पीडीडीआरडीए प्रणय कृष्ण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button