“रामायण को जानें” प्रश्न मंच का आयोजन, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

“रामायण को जानें” प्रश्न मंच का आयोजन, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर दिल्ली रोड स्थित चुनेटी ग्राम के समीप सरस्वती विहार सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सारंग सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठन द्वारा 30वां “रामायण को जानें” प्रश्न मंच कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर 100 से अधिक प्रश्नों के उत्तर दिए और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ। छात्राओं ने रामायण की चौपाइयों का प्रस्तुतीकरण किया, वहीं राघव छाबड़ा व पुण्य छाबड़ा ने लक्ष्मण-मेघनाथ संवाद प्रस्तुत कर सराहना पाई। महासचिव रवि बख्शी ने प्रश्नोत्तरी का संचालन किया, जिसमें बच्चों ने आत्मविश्वास के साथ उत्तर दिए। प्रतिभागी छात्रों में आराध्या जुनेजा, नियति पवार, वर्णन उपमन्यु, राघव राठौर, आयरन राज सक्सेना, मयंक रोहिल्ला, सुगंधी कुकरेजा, अनुषा यादव, आयुष पवार, अविश रोहिल्ला, अक्षिता बंसल, अनोखी चौधरी, अविका बिष्ट, देवराज पुंडीर, ध्रुव मनचंदा व दीक्षा राठी को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। गुरुद्वारा रोड रामलीला के कलाकार मनोज शर्मा व दास उद्धव कोदंड ने अपने संवादों से कार्यक्रम को जीवंत बनाया। विद्यालय प्रबंधक अमर गुप्ता व वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्ण लाल अरोड़ा ने रामायण की नैतिक शिक्षा को जीवनोपयोगी बताया।साहित्यकार रमेश चंद्र छबीला व एडवोकेट अरुण ने बच्चों को संस्कारों का महत्व समझाया। सारंग संस्था द्वारा संगीता शर्मा, संगीता झा, सरबजीत कौर, रीटा वर्मा, अमर गुप्ता व के.एल. अरोड़ा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अरुण कुमार देशवाल, संदीप सिंह राणा व गगन शर्मा का सहयोग रहा। अध्यक्षता रमेश चंद्र छबीला ने की तथा संचालन संगीता शर्मा व रवि बख्शी ने किया।



