#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

महापौर डॉक्टर अजय सिंह व उनके पुत्र अक्षत सिंह ने ढमोला नदी की सफाई हेतु स्वीकृत 10 करोड़ एवं क्रेजी नाले के लिए स्वीकृत 60 करोड़ की राशि के लिये महानगर सहारनपुर की ओर से मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया।

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर मुख्यमन्त्री आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट के दौरान महापौर डॉ अजय सिंह ने नगर निगम सहारनपुर में स्वच्छता, निर्माण कार्यों, सुंदरीकरण, गौशाला एवं गौ-उत्पाद से संबंधित विषयों पर भी विचार विमर्श किया, तथा इसके अतिरिक्त, सहारनपुर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए सदर थाने से देहरादून रोड तथा रेलवे स्टेशन के दक्षिणी छोर से गुरुद्वारे तक ऊपरगामी पुल (फ्लाईओवर) के निर्माण को कार्ययोजना में शामिल करने हेतु अनुरोध भी किया। बतादे, आगामी 2027 के चुनावो के लिए भी महापौर पूर्णतया सक्रिय है और इसी क्रम में लगातार लखनऊ से लेकर दिल्ली तक कि भागदौड़ कर रहे है। हालांकि आने वाले दिनों में ऊंट किस करवट बैठेगा यह तो भविष्य के गर्त में छुपा है, परन्तु महापौर की सक्रियता बताती है कि वह कुछ बड़ा करने का संकल्प लिए हुए है।

Related Articles

Back to top button