जेकेएसएस पदाधिकारियों ने बुद्ध पूर्णिमा पर बुद्ध भगवान को याद किया, दी पुष्पांजलि, दिव्यांगजनों गरीबों को निःशुल्क बांटें वस्त्र।

जेकेएसएस पदाधिकारियों ने बुद्ध पूर्णिमा पर बुद्ध भगवान को याद किया, दी पुष्पांजलि, दिव्यांगजनों गरीबों को निःशुल्क बांटें वस्त्र।
संवाददाता पीलीभीत।
जनपद के विकास खण्ड पूरनपुर क्षेत्र के ग्राम जमुनिया खास मठ मन्दिर सागर ताल पर सामाजिक संगठन जन कल्याण सुरक्षा संघ के तत्वधान में शुक्रवार साढ़े ग्यारह बजे संस्था के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राममूर्ति लाल की अध्यक्षता में बुद्ध पूर्णिमा पर संस्था के पदाधिकारीयों ने भगवान गौतम बुद्ध को याद किया बुद्ध जयंती एवं महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रहमपाल सिंह के द्वारा भगवान गौतम बुद्ध की मूर्ति के समक्ष दीप प्रचलित कर किया गया सभी ने भगवान बुद्ध की मूर्ति पर फूल माल्यार्पण कर उनके चरणों मे पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किय संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रहमपाल सिंह ने भगवान गौतम बुद्ध कोई याद करते हुए कहा कि यह दिन अहिंसा शांति और करुणा का संदेश देता हैं नेपाल के लुंबिनी में शाक्य राजा शुद्धोधन और रानी महामाया के घर सिद्धार्थ (बुद्ध) का जन्म हुआ था सिद्धार्थ ने सत्य की खोज में राजपाठ त्याग दिया उन्होंने कठोर तपस्या की और अंततः वैशाख पूर्णिमा के ही दिन बोधगया में एक पीपल के पेड़ बोधि वृक्ष के नीचे उन्हें परम ज्ञान (निर्वाण) प्राप्त हुआ जिसके बाद वे गौतम बुद्ध कहलाए 80 वर्ष की आयु में वैशाख पूर्णिमा के ही दिन कुशीनगर में बुद्ध ने अपना शरीर त्याग दिया बुद्ध पूर्णिमा बौद्ध धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है जो भगवान बुद्ध के जन्म ज्ञान प्राप्ति और मोक्ष को याद कराता है गौतम बुद्ध ने अपने उपदेशों में संतुलन की धारणा को महत्व दिया उन्होंने इस बात पर बहुत बल दिया कि भोग की अति से बचना जितना आवश्यक है उतना ही योग की अति अर्थात तपस्या की अति से भी बचना जरूरी है भोग की अति से चेतना के चीथड़े होकर विवेक लुप्त और संस्कार सुप्त हो जाते हैं। परिणामस्वरूप व्यक्ति के दिल-दिमाग की दहलीज पर विनाश डेरा डाल देता है, ठीक वैसे ही तपस्या की अति से देह दुर्बल और मनोबल कमजोर हो जाता है। परिणामस्वरूप आत्मज्ञान की प्राप्ति अलभ्य हो जाती है, क्योंकि कमजोर और मूर्च्छित-से मनोबल के आधार पर आत्मज्ञान प्राप्त करना ठीक वैसा ही है जैसा कि रेत की बुनियाद पर भव्य भवन निर्मित करने का स्वप्न संजोना। और कहा कि बुद्ध जी के सपने को साकार बनाना उनके विचारों पर चलना ही सच्ची बुद्ध पूर्णिमा होगी कार्यक्रम के अंत में संस्था के अध्यक्ष ब्रहमपाल सिंह ने दिव्यांगजनो एवं गरीबों को टीशर्ट गमछा (वस्त्र) देखकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से बृजेश सिंह जिला सचिव मुकेश यादव न्याय पंचायत अध्यक्ष जमुनिया नीरज कुमार पासवान तहसील कार्यकारणी सदस्य कलीनगर हरिशंकर यादव ग्राम अध्यक्ष जमुनिया खास शिव सिंह यादव ग्राम अध्यक्ष ढकिया केसरपुर माखन लाल राजपूत ग्राम अध्यक्ष लक्ष्मीपुर कृष्णा पाल पासवान ग्राम उपाध्यक्ष जमुनिया खास राकेश कुमार शर्मा ग्राम सचिव जमुनिया खास रामसनेही राजपूत ग्राम सचिव लक्ष्मीपुर राजीव कुमार पासवान ग्राम संगठन मंत्री खासपुर मोहम्मद सलमान लेखराज यादव दोदराज यादव रामकुमार राठौर देवदास अरुण कुमार मिश्रा रामपाल कश्यप धीरज यादव आयुष यादव सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे विष्णु दयाल पासवान ने कार्यक्रम का संचालन किया।
रिपोर्ट, अखिलेश कुमार पीलीभीत
मो, 8958986997









