#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

श्रमिक दिवस पर भव्य कार्यक्रम, 32 श्रमिकों को मिला ₹30.76 लाख का लाभ….

श्रमिक दिवस पर भव्य कार्यक्रम, 32 श्रमिकों को मिला ₹30.76 लाख का लाभ….

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर आईटीसी सभागार में भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लखनऊ से दिए गए संबोधन का सजीव प्रसारण देखा गया। कार्यक्रम में नगर विधायक राजीव गुम्बर, जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी, जिलाधिकारी अरविन्द्र कुमार चौहान, मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, उपायुक्त उद्योग, चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज से रविन्द्र मिगलानी, आईआईए से रामजी सुनेजा, आईटीसी के जनरल मैनेजर संदीप शर्मा, आईटीसी श्रमिक यूनियन के महामंत्री, इंडियन हर्ब्स से अशोक धीमान, सहायक श्रमायुक्त प्रवीण चन्द्र दत्त, श्रम प्रवर्तन अधिकारी एस.एस. त्रिपाठी व मनोज कुमार सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी व करीब 200 श्रमिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्रमिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं व श्रम कानूनों की जानकारी दी गई। श्रम विभाग द्वारा 14 निर्माण श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं के तहत ₹12,01,825 की सहायता प्रदान की गई, जबकि बंधुआ श्रम उन्मूलन योजना के अंतर्गत 15 मुक्त श्रमिकों को ₹18,75,000 की एफडी वितरित की गई। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने श्रमिकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके कल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

Related Articles

Back to top button