#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड सर्विसेज की नई टीम (2026-27) घोषित…

चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड सर्विसेज की नई टीम (2026-27) घोषित…

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड सर्विसेज की सत्र 2025-26 की अंतिम कार्यकारिणी बैठक सहारनपुर क्लब में आयोजित हुई, जिसमें “समन्वय-2026” कार्यक्रम की समीक्षा के साथ नए सत्र 2026-27 के लिए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। सहारनपुर क्लब में आयोजित बैठक में संरक्षक महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह एवं अमर गुप्ता द्वाराएच.एस. चड्ढा को पुनः चेयरमैन तथा रविंद्र मिगलानी को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। नई कार्यकारिणी (2026-27) में वरिष्ठ उपाध्यक्ष  दिनेश माहेश्वरी, बलजीत सिंह चावला, महासचिव को अमित चौधरी, अपर महासचिव विजय वशिष्ठ, संयुक्त महासचिव  रवि टंडन, कोषाध्यक्ष  नीरज मिड्ढा, संयुक्त कोषाध्यक्ष  सक्षम बत्रा, चीफ कोऑर्डिनेटर संजय गुप्ता, उपाध्यक्ष/कोऑर्डिनेटर  तेजेंद्र तनेजा, सचिव/कोऑर्डिनेटर  सुमित पोपली को मनोनीत किया गया।अध्यक्ष रविंद्र मिगलानी ने कहा कि संस्था उद्यमियों की समस्याओं के समाधान हेतु प्रतिबद्ध है और सदस्यों के सहयोग से इसे और सशक्त बनाया जाएगा। चेयरमैन एच.एस. चड्ढा ने सदस्यों से समस्याएं लिखित रूप में देने का आह्वान किया, ताकि उन्हें उद्योग बंधु बैठकों में उठाया जा सके। नई टीम के चयन पर सदस्यों ने स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं। बैठक में प्रमुख सदस्य तेजेंद्र तनेजा, सुनील सूरी, रवि टंडन, अमित टक्कर, अक्षय जैन, नितिन जैन, गिरीश मित्तल, शरद भार्गव, वैभव गर्ग, सत्येंद्र अरोड़ा, विश्वजीत पुंडीर, अनिल गुप्ता, सुशील गाबा, संजीव कुमार जैन, विक्रांत पुंडीर, सन्नी नागपाल, राजीव बाठला सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button