#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

भारतीय मजदूर संघ के सभी संगठन राष्ट्रहित में कार्य करते हैं- महेंद्र प्रताप सिंह

भारतीय मजदूर संघ के सभी संगठन राष्ट्रहित में कार्य करते हैं- महेंद्र प्रताप सिंह

राष्ट्रवाद के साथ कार्य करना ही राष्ट्र सेवा है- सुभाष चौधरी

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी एसोसिएशन सम्बद्ध राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ जीईएनसी भारतीय मजदूर संघ  का जिला सम्मेलन एवं संगोष्ठी का आयोजन लोक निर्माण विभाग के जूनियर इंजीनियर संघ कार्यालय में संपन्न हुआ जिसमें भारत माता की के सामने दिप प्रज्वलित श्री सुभाष चौधरी ब्लॉक प्रमुख नकुड़ एवं सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से करके संगोष्ठी का प्रारंभ किया ।
जिसकी अध्यक्षता श्री सोमपाल राणा जिला संरक्षक एवं मुख्य अतिथि श्री महेंद्र प्रताप सिंह प्रभारी सरकारी क्षेत्र भारतीय मजदूर संघ एवं संचालन श्री तरुण भोला एवं धर्मेंद्र धवलहार  ने संयुक्त रूप से किया ।
अपने संबोधन में श्री महेंद्र प्रताप सिंह जी ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ का सरकारी क्षेत्र में पांच महासंगों में एक राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ जो कर्मचारी के लिए प्रत्येक प्रदेश में कार्य करता है एवं पुरानी पेंशन की लड़ाई को राज्यों से लेकर केंद्र तक भारतीय मजदूर संघ के सहयोगी के रूप में लड़ता रहता है ।
धर्मेंद्र धवलहार अखिल भारतीय मंत्री राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ ने बताया कि हमारा संगठन 16 राज्यों में कार्य कर रहा है तथा हमारा संगठन प्रत्येक राज्यों में कर्मचारियों की समस्याओं के लिए अधिकारियों से वार्ता उनका निदान करने का कार्य करता है ।
अपने संबोधन में राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ के अखिल भारतीय सदस्य श्री चरण भोले ने बताया कि हमारा संगठन राष्ट्रवादी विचारधारा का संगठन है तथा राष्ट्रीय विवाह गीत कर्मचारी हित ही हमारा मूल नारा है ।

शिक्षक नेता चौधरी राजकुमार ने बताया कि विशिष्ट बीटीसी वेलफेयर एसोसिएशन पुरानी पेंशन के लिए शिक्षकों एवं कर्मचारियों के साथ सदैव संघर्ष करता रहता है ।
जिला अध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार राय एवं जिला मंत्री आनंद प्रकाश त्यागी अपने संबोधन में हमारा संगठन राष्ट्रवाद के साथ  उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों की तरह ही उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संगठन सहारनपुर जिले में मंडल में भी धीरे-धीरे कार्य करते हुए कर्मचारियों की समस्याओं को निराकरण करने में अपना सहयोग प्रदान करता रहता है।
आज के कार्यक्रमों में कर्मचारी शिक्षकों के साथ मातृशक्ति भी मौजूद रहकर संगोष्ठी को सफल बनाने का कार्य किया
अजय आज के कार्यक्रम में सिंचाई विभाग नगर निगम शिक्षा विभाग कृषि विभाग विकास भवन आदि के अनेक कर्मचारी शिक्षकों ने प्रतिभा किया जिनमें प्रमुख है सुमन रानी श्रीमती मंजू शर्मा मोती यादव सचिन गुप्ता अरुण पाल आनंद कुमार पुंडीर, प्रदीप कांबोज, सुमित कुमार ,राजू सिंह ,रजनीश संदीप कुमार सौरभ गौतम, प्रदीप कुमार मनोज सैनी भूपेंद्र कश्यप सिंह ,आशुतोष शर्मा ,अमित शर्मा एवं अन्य सभी साथियो ने प्रतिभा किया ।

Related Articles

Back to top button