जनसुनवाई में डीआईजी अभिषेक सिंह सख्त, शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

जनसुनवाई में डीआईजी अभिषेक सिंह सख्त, शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर शासन के निर्देशों के क्रम में पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर श्री अभिषेक सिंह द्वारा सोमवार को परिक्षेत्र कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान आमजन द्वारा प्रस्तुत विभिन्न शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए उनके गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर डीआईजी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से किया जाए तथा शिकायतकर्ता को उसकी प्रगति की नियमित जानकारी भी दी जाए उन्होंने अधिकारियों को जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील रहने और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को न्याय मिल सके।



