#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

थाना सरसावा मे मिशन शक्ति फेज-5.0 (चरण-2) के तहत जागरूकता अभियान संचालित…

थाना सरसावा मे मिशन शक्ति फेज-5.0 (चरण-2) के तहत जागरूकता अभियान संचालित…

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर थाना सरसावा, जनपद सहारनपुर क्षेत्रांतर्गत महिला सशक्तिकरण अभियान मिशन शक्ति फेज-5.0 (चरण-2) के तहत एंटी रोमियो/मिशन शक्ति टीम द्वारा व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान महिला उपनिरीक्षक नेहा उपाध्याय, महिला उपनिरीक्षक अन्नू परिहार एवं महिला कांस्टेबल वकीला द्वारा कस्बा सरसावा के विभिन्न प्रमुख स्थानों—मेन बाजार, पालिका बाजार, झंडा चौक, नकुड़ तिराहा एवं ऑटो/बस स्टैंड आदि में भ्रमण कर महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद स्थापित किया गया तथा उनकी समस्याओं को सुना गया।

इस दौरान महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे—विधवा पेंशन, सुमंगला योजना, बाल कल्याण योजनाएं एवं बाल मजदूरी निषेध के संबंध में जानकारी दी गई।

साथ ही उन्हें महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों जैसे—1090 (वूमेन पावर लाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 1930 (साइबर अपराध), 108 (एंबुलेंस सेवा) एवं 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा) के बारे में अवगत कराया गया।

इसके अतिरिक्त महिलाओं एवं बालिकाओं को साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में जागरूक करते हुए पंपलेट वितरित किए गए तथा उन्हें सतर्क एवं जागरूक रहने हेतु प्रेरित किया गया।

Related Articles

Back to top button