#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

थाना जनकपुरी पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

थाना जनकपुरी पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर विगत रात थाना जनकपुरी क्षेत्र के मोहल्ला खान आलमपुरा में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक दिनांक 27 मार्च 2026 की रात को स्थानीय निवासी सराफत पुत्र लखमीरा ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनके पुत्र उवैश और खुद उनके ऊपर जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से हमला किया गया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वादी की शिकायत पर थाना जनकपुरी में मुकदमा संख्या 68/26 दर्ज किया गया था, जिसमें धारा 109(1), 352, 351 भारतीय न्याय संहिता (BNS) शामिल थी। प्रभारी निरीक्षक थाना जनकपुरी की टीम उपनिरीक्षक चन्द्रपाल सिंह,कांस्टेबल संदीप कुमार (2343) ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 28 मार्च 2026 को अभियुक्त अनीश उर्फ छोटा पुत्र अब्दुल कयूम, निवासी मोहल्ला नई बस्ती खान आलमपुरा, थाना जनकपुरी को ट्रांसपोर्ट नगर से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया, जिसके आधार पर मुकदमे में धारा 4/25 आर्म्स एक्ट भी जोड़ दी गई है। पुलिस अभियुक्त के विरुद्ध आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर उसे समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करेगी।

अपराधिक इतिहास:
अभियुक्त अनीश उर्फ छोटा के विरुद्ध पहले भी थाना जनकपुरी में मुकदमा संख्या 151/21 धारा 188, 269, 270 भादवि, 51 आपदा प्रबंधन अधिनियम व 13 जी.एक्ट के तहत दर्ज है।

Related Articles

Back to top button