दशा माता पर्व पर शाहपुरा में श्रद्धा का सैलाब, महिलाओं ने विधि-विधान से की पूजा-अर्चना

दशा माता पर्व पर शाहपुरा में श्रद्धा का सैलाब, महिलाओं ने विधि-विधान से की पूजा-अर्चना

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा-शाहपुरा नगर में श्री राम टॉकीज के पास महिलाओ ने दशा माता पर्व श्रद्धा, आस्था और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर सुबह से ही महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। शहर के विभिन्न मंदिरों और पूजा स्थलों पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने एकत्र होकर दशा माता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा अपने परिवार की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की।
महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सज-धज कर पूजा स्थल पर पहुंचीं और कलश स्थापना, दीप प्रज्ज्वलन तथा धागा बांधने की परंपरा निभाते हुए दशा माता का व्रत एवं पूजन किया। श्रद्धालु महिलाओं ने भक्ति भाव से दशा माता की कथा सुनी और परिवार के कल्याण, खुशहाली तथा संकटों से रक्षा की प्रार्थना की।
पूरे शहर में धार्मिक वातावरण बना रहा। कई स्थानों पर महिलाओं ने समूह में भजन-कीर्तन करते हुए दशा माता के जयकारों से माहौल को भक्तिमय बना दिया। पूजा के बाद महिलाओं ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए सौभाग्य और समृद्धि की कामना की।
दशा माता का यह पर्व विशेष रूप से परिवार की उन्नति, संकटों से मुक्ति और सौभाग्य की वृद्धि के लिए मनाया जाता है। शाहपुरा में भी इस परंपरा को महिलाओं ने पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ निभाते हुए धर्म और संस्कृति की सुंदर झलक प्रस्तुत की।



