बेटी हो तो कुसुम भाटी जैसी,पीड़ितो को इंसाफ,सदा किया अपराधियों पर प्रहार

बेटी हो तो कुसुम भाटी जैसी,पीड़ितो को इंसाफ,सदा किया अपराधियों पर प्रहार
महिला थानाप्रभारी निरीक्षक कुसुम भाटी की कार्यप्रणाली को सराहा जा रहा
संवाददाता -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर महिला थानाप्रभारी निरीक्षक कुसुम भाटी की कार्यप्रणाली को सराहा जा रहा है चाहे बतौर उपनिरीक्षक मुज़फ्फरनगर में रही हो या सहारनपुर या शामली,बल्कि सहारनपुर पोस्टिड रहते हुए व उपनिरीक्षक से निरीक्षक के पद से नवाजी गई और सहारनपुर में बतौर थानाप्रभारी नागल रहते हुए व शामली में बतौर महिला थानाप्रभारी रहते हुए कुसुम भाटी ने हर मोर्चे पर दिखाया कि वे किसी से कम नही है और अब सहारनपुर महिला थानाप्रभारी निरीक्षक के रूप में उन्होंने साबित कर दिया हैं कि वे एक महिला ही नहीं बल्कि एक सक्षम एवं बेहतर पुलिस अधिकारी भी है। महिला थाना प्रभारी निरीक्षक सहारनपुर कुसुम भाटी का सौम्या सरल स्वभाव अधीनस्थ ही नहीं आमजन को भी रास आ रहा है बल्कि देखा जाए तो बेटियां आज समाज में मां बाप का गौरव बढ़ा रही है।वाकई में हम ऐसी बेटियों पर गर्व कर सकते है। महिला थाना प्रभारी निरीक्षक कुसुम भाटी की कार्यप्रणाली को देखकर हर कोई कहने पर विवश है कि वास्तव में कार्य प्रणाली हो तो इनके जैसी।कुसुम भाटी ने जब से सहारनपुर महिला थानाप्रभारी की कमान संभाली हैं उनके द्वारा अपने अधीनस्थों के साथ काम करते हुए थाने को हर प्रकार से बेहतर बनाने का प्रयास करते हुए पीड़ितों को न्याय एवं संतुष्ट करते हुए बेहतर तरीके से अंजाम दिया है।महिला थानाप्रभारी निरीक्षक कुसुम भाटी का सदैव यही प्रयास रहा है कि पति पत्नी के बीच होने वाले छोटे-मोटे विवाद को आपस में मिल बैठकर निपटा लिया जाए और उनका घर परिवार बस जाए इसी प्राथमिकता पर महिला थानाप्रभारी कुसुम भाटी काम करती हैं और जब से उन्होंने महिला थाने की कमान संभाली है बहुत कुछ परिवर्तन देखने को मिल रहा है।और पूर्व में भी महिला थानाप्रभारी निरीक्षकों ने बेहतरीन कार्यशैली से काम किया और पुलिस का इकबाल बुलंद किया।सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कुशल मार्ग निर्देशन में कुसुम भाटी ने हर तरीके से बेस्ट परफॉर्मेंस देने की निरंतर कोशिश की है साथ ही थाने में बेहतर व्यवस्था में सुधार के अलावा यहां पर पीड़ितों के मामलों में पूरी तरह इंसाफ करने की कोशिश की है और इसमें उन्हें आशातीत सफलता भी मिल रही है। साथ ही पीड़ित पक्ष फैसला होने व न्याय मिलने पर उनको दुआएं भी देकर जाते हैं कुल मिलाकर महिला थानाप्रभारी निरीक्षक कुसुम भाटी के नेतृत्व में टीमवर्क भावना के आधार पर महिला थाना निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर होता नजर आ रहा है तथा वही उल्लेखनीय हैं कि मुजफ्फरनगर व शामली में अपनी तैनाती के रूप में अपनी बेहतरीन कार्यशैली से आमजन का दिल तो जीता ही था साथ ही कानून व्यवस्था को सुद्रढ़ बनाकर रखा और उच्चाधिकारियों के मार्गदर्शन में अपराधियों पर भी प्रहार कर उनको उनके अंजाम तक पहुंचाकर पुलिस का इकबाल बुलन्द करने में कोई कसर बाकी नही छोड़ी थी और अब एक बार फिर सहारनपुर के महिला थानाप्रभारी के रूप में अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस देते हुए पोडितो को इंसाफ दिलाने का काम बखूबी कर रही है।



