चीफ वार्डन सिविल डिफेंस सहारनपुर राजेश कुमार जैन को उत्तर प्रदेश सरकार ने किया सम्मानित

चीफ वार्डन सिविल डिफेंस सहारनपुर राजेश कुमार जैन को उत्तर प्रदेश सरकार ने किया सम्मानित
SvasJsNews रिपोर्ट | मो. कलीम अंसारी
सहारनपुर, 9 जून 2025 – जनपद सहारनपुर के प्रतिष्ठित समाजसेवी, नागरिक सुरक्षा कोर (सिविल डिफेंस) के चीफ वार्डन एवं जैन समाज के अध्यक्ष श्री राजेश कुमार जैन को उत्तर प्रदेश शासन द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें सामाजिक एकता, जनकल्याण और पत्रकारिता क्षेत्र में उनके लगभग 40 वर्षों के योगदान के लिए प्रदान किया गया।
राजेश कुमार जैन एक ऐसी शख्सियत हैं जिनका नाम जनपद में किसी परिचय का मोहताज नहीं। वे न केवल नागरिक सुरक्षा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं, बल्कि पत्रकारिता और सामाजिक समरसता के क्षेत्र में भी उनकी भागीदारी अद्वितीय रही है। उन्होंने विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों – हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई समुदायों – में सक्रिय भागीदारी निभाकर सहारनपुर में एकता और भाईचारे की मिसाल कायम की है।
जनपदवासियों ने इस सम्मान को जनपद के लिए गौरव की बात बताते हुए श्री जैन को ढेरों बधाइयाँ और उनकी दीर्घायु के लिए शुभकामनाएँ दी हैं।
SvasJsNews उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित करता है और उम्मीद करता है कि वे यूँ ही समाज सेवा के क्षेत्र में प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे।