#SvasJsNewsब्रेकिंग न्यूज़भीलवाड़ाराजस्थान

वस्त्रनगरी भीलवाड़ा में महेश सर्किल पर 36 फीट ऊंचे महेश त्रिशूल का भव्य लोकार्पण

वस्त्रनगरी भीलवाड़ा में महेश सर्किल पर 36 फीट ऊंचे महेश त्रिशूल का भव्य लोकार्पण

SvasJsNews

न्यूज़ रिपोर्टर: नरेंद्र कुमार रेगर
भीलवाड़ा

वस्त्रनगरी भीलवाड़ा में धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक एक नया अध्याय जुड़ गया। शहर के कृषि उपज मंडी चौराहा स्थित महेश सर्किल पर नगर निगम द्वारा माहेश्वरी समाज के आराध्य देव भगवान महेश के प्रतीक चिन्ह 36 फीट ऊंचे भव्य महेश त्रिशूल का विधिवत लोकार्पण किया गया। यह लोकार्पण समारोह शुक्रवार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के वातावरण में संपन्न हुआ।


नगर निगम की ओर से स्थापित इस विशाल त्रिशूल का विधिवत पूजन महासभा के पूर्व सभापति रामपाल सोनी, नगर निगम महापौर राकेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम चेचाणी, पूर्व सांसद सुभाष बहेडिया, पूर्व सभापति ओम नरानीवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, जिलाध्यक्ष अशोक बाहेती एवं नगर अध्यक्ष केदार गगरानी द्वारा किया गया। पूजन के साथ ही महेश त्रिशूल का लोकार्पण कर शहरवासियों को समर्पित किया गया। इस अवसर पर नगर युवा संगठन अध्यक्ष अर्चित मूंदड़ा एवं मंत्री अंकित लाखोटिया के सानिध्य में युवा साथियों ने महेश सर्किल को भव्य रूप से सजाया। सर्किल को विभिन्न प्रकार के रंग-बिरंगे फूलों एवं आकर्षक लाइटिंग से सजाकर धार्मिक उत्सव का रूप दिया गया, जिससे पूरा क्षेत्र शिवमय वातावरण में नजर आया।


महेश त्रिशूल की स्थापना में नगर निगम आयुक्त हेमाराम चौधरी, तरुण सोमानी सहित पार्षद कैलाश मूंदड़ा, विजय लढ़ा, शांतिलाल डाड, नेहा कुलदीप शर्मा एवं आरती शेखावत का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में माहेश्वरी समाज के वरिष्ठजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम में अनिल बांगड़, जगदीश कोगटा, प्रहलादराय लढ़ा, राजेन्द्र कचोलिया, सत्येन्द्र बिरला, ओम गटयाणी, सुरेश कचोलिया, रमेश राठी, सुशील मरोठिया, एडवोकेट केदार जागेटिया, संजय जागेटिया, राधेश्याम सोमानी, अतुल राठी, महावीर समदानी सहित महासभा कार्यसमिति, कार्यकारिणी मंडल, महिला मंडल, युवा संगठन एवं माहेश्वरी समाज के बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों ने सहभागिता निभाई। 36 फीट ऊंचा महेश त्रिशूल अब न केवल माहेश्वरी समाज की आस्था का प्रतीक बनेगा, बल्कि भीलवाड़ा शहर की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को भी नई ऊंचाई प्रदान करेगा।

Related Articles

Back to top button